बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

AMU में देशविरोधी भाषण देने वाला शरजील इमाम गिरफ्तार, देशद्रोह में हुई है FIR

  • January 28, 2020
  • 1 min read
AMU में देशविरोधी भाषण देने वाला शरजील इमाम गिरफ्तार, देशद्रोह में हुई है FIR

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र से पीएचडी कर रहे शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली, असम समेत छह राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने सुबह शरजील के भाई को हिरासत में लिया था।

https://youtu.be/dmnbWObxJ7I

रिपोर्ट के मुताबिक जहानाबाद पुलिस आज ही शरजील को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी, इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली लाया जाएगा। शरजील इमाम तब चर्चा आया जब उसका एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वायरल हुए वीडियो में शरजील कहते हैं, ‘अगर हमें असम के लोगों की मदद करनी है तो उसे भारत से कट करना होगा।’

https://youtu.be/2hc4FdkprV0

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, ‘हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गए।’ शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो।