बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

बुलंदशहर में मोदी-योगी सरकार पर जमकर बरसे चौ अजित सिंह, बोले- ‘जयंत चौधरी पर हाथरस में हुआ था सुनियोजित हमला’

  • October 17, 2020
  • 1 min read
बुलंदशहर में मोदी-योगी सरकार पर जमकर बरसे चौ अजित सिंह, बोले- ‘जयंत चौधरी पर हाथरस में हुआ था सुनियोजित हमला’

बुलंदशहर। नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किसान जनसभा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह ने मोदी-योगी सरकार को तमाम मुद्दों पर घेरा | रालोद और सपा के गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन और किसान पंचायत में जयंत चौधरी के स्थान पर अजीत सिंह ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बोला कि केंद्र और प्रदेश में झूठों की सरकार है। अजीत सिंह ने ये भी कहा कि, जयंत पर हमला कर सरकार लोगों में भय का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि जयंत पर किया गया हमला सुनियोजित था। साथ ही उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

चौ अजित सिंह ने बुलंदशहर के लोगों से सपा-रालोद के प्रत्याशी पीके सिंह को जिताने की अपील की | इस दौरान छोटे चौधरी ने मोदी- योगी सरकार पर जमकर प्रहार किये और तंज कैसे | लोग भी छोटे चौधरी को सुनकर उत्साहित जर आये |