बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
खेल

इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह मना रहे 38वां जन्मदिन, वीरू ने एकदम अलग अंदाज में किया B’day Wish

  • December 12, 2019
  • 1 min read
इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह मना रहे 38वां जन्मदिन, वीरू ने एकदम अलग अंदाज में किया B’day Wish

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रह चुके युवराज सिंह अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवी का जन्म 12 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह के बर्थडे के मौके पर क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इन सबमें सबसे अलग अंदाज से वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। युवराज सिंह 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में युवी का बहुत बड़ा हाथ रहा था। इसी दौरान युवी कैंसर से भी जूझ रहे थे।

युवी भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंद पर छह छक्के जड़े हैं। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर छह छक्के जड़े थे। युवी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सहवाग ने लिखा, ‘A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T W X Y Z इसमें आपको काफी कुछ मिलेगा, लेकिन UV बहुत रेयर है। हैप्पी बर्थडे डीयर युवराज सिंह। जब कुछ मुश्किल आती है तो युवराज सिंह उससे निकालते हैं।’