बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय समाज

दहेज़ के लालच में पत्नी को सांप से कटवाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • May 26, 2020
  • 1 min read
दहेज़ के लालच में पत्नी को सांप से कटवाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तिरुवंतपुरम | केरल पुलिस ने कोल्लम में सर्पदंश से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना छह मई को घटी। पति पहले से ही योजना के तहत अपने साथ सांप लेकर आया और उसे पत्नी पर फेंक दिया। उसने इंतजार किया और इस दौरान सांप ने पत्नी को दो बार काटा। घटना में पत्नी की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार परिवार वालों को उस व्यक्ति पर संदेह हो गया था क्योंकि पिछले तीन महीनों में महिला को दूसरी बार सांप ने डंसा था। पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा द्वारा जांच के बाद उन्होंने पथनमथिट्टा जिले के अदूर के एक निजी बैंक कर्मचारी सूरज और उसे कोबरा और रसेल वाइपर सांप लाकर देने वाले सपेरे को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सांप बहुत जहरीले होते हैं।

महिला के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कुछ महीने पहले वह एक सर्पदंश से बच गई थी। उन्हें सात मई को ही अपनी बेटी की हत्या होने का संदेह था। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी को लगभग दो साल हो गए थे और इस हैरान कर देने वाली हत्या के पीछे का कारण धन का लालच था। सूरज को शादी में बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण मिले थे।