बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 26, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

पति ने देर रात पत्नी को ब्वॉय फ्रेंड के साथ पकड़ा, फिर हुआ ये ड्रामा-

  • September 6, 2020
  • 1 min read
पति ने देर रात पत्नी को ब्वॉय फ्रेंड के साथ पकड़ा, फिर हुआ ये ड्रामा-

कानपूर | कानपुर के फीलखाना में देर रात पति पत्नी और वो के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद पति ने लात घूंसों और चप्पलों से पीटा। भीड़ ने बीच बचाव करने की कोशिश की मगर पति आपे से बाहर था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। देर रात तक पंचायत हुई।

हरबंशमोहाल में रहने वाले पति ने बताया कि उसके पड़ोस में एक लड़का वॉशिंग मशीन बनाने का काम करता है। कुछ समय पूर्व वह घर पर मशीन को ठीक करने आया था। उसी दौरान उसकी पत्नी से दोस्ती हो गई। यह दोनों छुप छुपकर मिलने लगे। पति ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने यह भी जानकारी दी कि उसकी अनुपस्थिति में लड़का कई बार उनके घर पर भी देखा गया है।

शनिवार को रात में पत्नी रिश्तेदारों के यहां जाने की बात कहकर निकली और उसी लड़के के साथ चली गई। इस बात की जानकारी पति को पहले से थी। उसने दोनों को फीलखाना में रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वहीं सड़क पर उसने पत्नी और उसके पुरुष मित्र को लात घूंसों और चप्पलों से पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले आई।