बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष

अलीगढ : DS कालेज में धार्मिक आधार पर कथित हिंदूवादियों ने छात्र को पीटा, एसएसपी ने दर्ज कराई FIR

  • November 16, 2019
  • 0 min read
अलीगढ : DS कालेज में धार्मिक आधार पर कथित हिंदूवादियों ने छात्र को पीटा, एसएसपी ने दर्ज कराई FIR

अलीगढ | शहर के प्रसिद्द धर्म समाज कालेज में मुस्लिम छात्र से धार्मिक आधार पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है | कालेज में कथित हिंदूवादी नेता ने अपने साथियों के साथ मुस्लिम छात्र की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी | दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण एसएसपी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और छात्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है| शहर में घटना से चर्चाओं का माहौल है |

बीए के छात्र मौ अरशद की तहरीर पर थाना गांधीपार्क में रिपोर्ट दर्ज कर दी गयी है | रिपोर्ट ने अरशद ने हिंदूवादी नेता आदित्य पंडित और उसके साथियों पर धार्मिक आधार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है | अरशद ने 300 रूपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है | अरशद ने बताया कि आदित्य और उसके साथ के लड़कों ने नाम पूछा और मुस्लिम हगोने के कारण जमकर मारा पीटा | अरशद की तहरीर पर थाना गांधीपार्क में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है |