बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मप्र: हिंदुओं ने दो दर्जन मुसलमानों के घरो को किया आग के हवाले!

  • July 11, 2017
  • 1 min read
मप्र: हिंदुओं ने दो दर्जन मुसलमानों के घरो को किया आग के हवाले!

मध्य प्रदेश में शनिवार (आठ जुलाई) को करीब दो दर्जन मुसलमानों के घर जला दिए गए। गांववाले इस बात से आक्रोशित थे कि मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति एक नाबालिग राजपूत लड़की के साथ घर से भाग गया था। घर जलाने से पहले गांव के कुछ हिंदुओं ने मुसलमानों को चेतावनी दी थी कि “अगर दो घंटे में उस युवक और हमारी लड़की वापस नहीं लौटाए गए तो हम हर घर में आग लगा देंगे। अगर उसके बाद तुम लोगों ने गांव नहीं छोड़ा या किसी ने दखलअंदाजी की कोशिश की तो कोई भी नहीं बचेगा।” गांव के लगभग सभी मुसलमानों के घर जला दिए गए हैं। लड़की के पिता ने चार जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। लड़की के पिता गांव के उप ग्राम प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि लड़की स्कूल से घर आते समय स्कूल बस से बीच में उतर गई। लड़की ने अपने भाई से कहा कि वो एक रिश्तेदार के घर जा रही है। जब 11वीं में पढ़ने वाली लड़की शाम तक घर नहीं लौटी तो घर वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के अनुसार लड़की शाबिर अली नामक व्यक्ति के साथ गई है। शाबिर अली की उम्र 20 से 30 के बीच है।   शनिवार को जलाए गए करीब दो दर्जन घर कई घंटों तक जलते रहे। शाबिर अली लड़की के साथ नागपुर पहुंच चुका था। सोमवार (10 जुलाई) को दोनों को नसरुल्लाहगंज गांव वापस ले आया गया। शाबिर अली पर लड़की के अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शाबिर इस समय पुरिस हिरासत में जेल में है। लड़की को उसके माता-पिता को वापस सौंप दिया गया है।