बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्य्ता

  • October 6, 2019
  • 1 min read
पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्य्ता

लखनऊ | पूर्वांचल के बड़े नेता रमाकांत यादव अपने समर्थकों के साथ रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। रमाकांत यादव के साथ ही कई बसपा नेता भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि रमाकांत यादव के आने से पार्टी को मजबूती मिली है। इस मौके पर फूलन देवी की बहन रुक्मण निषाद भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं।

https://www.youtube.com/watch?v=daJQWEfZeaA

अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि भाजपा शासन में देश की अर्थव्यवस्था रसातल की ओर जा रही है। नौजवानों के रोजगार जा रहे हैं यह चिंता की बात है। वहीं, राम मंदिर मसले पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी कोर्ट का फैसला होगा वह मानेंगे।