बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बाबरी विध्वंस केस : पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह आज होंगे CBI कोर्ट में पेश

  • September 27, 2019
  • 1 min read
बाबरी विध्वंस केस : पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह आज होंगे CBI कोर्ट में पेश

लखनऊ | राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज दोपहर 12 बजे यहां अयोध्या ढांचा विध्वंस की सुनवाई कर रही सीबीआई कोर्ट में हाजिर होंगे। 6 दिसंबर 1992 को जब ढांचा गिराया गया था, तब कल्याण सिंह ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

दरअसल, सीबीआई की याचिका पर 19 अप्रैल 2017 को सर्वोच्च न्यायालय ने लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमाभारती, कल्याण सिंह सहित 21 नेताओं पर ढांचा गिराने के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। आरोपियों में जीवित बचे अन्य लोग कोर्ट में हाजिर होकर जमानत पर हैं। कल्याण सिंह उस समय राजस्थान के राज्यपाल थे। इसलिए संवैधानिक पद पर होने के कारण न्यायालय ने उन पर बाद में आरोप तय करने को कहा था