बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

UP की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP अध्यक्ष मायावती के पिता का निधन

  • November 19, 2020
  • 0 min read
UP की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP अध्यक्ष मायावती के पिता का निधन

लखनऊ | बसपा अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के पूज्य पिता श्री प्रभु दयाल जी का 95 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया।

बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।