बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

आजमगढ़ से अखिलेश को चुनौती देंगे निरहुआ, रायबरेली से सोनिया के करीबी दिनेश प्रताप होंगे भाजपा उम्मीदवार

  • April 3, 2019
  • 1 min read
आजमगढ़ से अखिलेश को चुनौती देंगे निरहुआ, रायबरेली से सोनिया के करीबी दिनेश प्रताप होंगे भाजपा उम्मीदवार

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजन भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया का टिकट काटाकर मनोज कोटक को टिकट दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=z7IITyNpmEk

जारी की गई नई सूची में भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा है। वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्या को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त मछली शहर से वीवी सरोज, फिरोजाबाद से चंद्रसेन जादौं को चुनावी मैदान में उतारा गया है।