बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ साहित्य

प्रसिद्द #कवयित्री #अंजना सेंगर #दुबई में सम्मानित, #साहित्य के क्षेत्र में मिला ‘लिटरेरी एक्सेलेंस #अवार्ड’

  • June 17, 2018
  • 1 min read
प्रसिद्द #कवयित्री #अंजना सेंगर #दुबई में सम्मानित, #साहित्य के क्षेत्र में मिला ‘लिटरेरी एक्सेलेंस #अवार्ड’

अलीगढ | साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्द कवयित्री डॉ अंजना सिंह सेंगर को दुबई में सम्मानित किया गया है | दिल्ली की भारत निर्माण फाउंडेशन द्वारा दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ऑडिटोरियम में आयोजित 8वें एशियाड साहित्य समारोह में डॉ. अंजना सिंह सेंगर को साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिये महावाणिज्य दूत विपुल ने भारत निर्माण लिटरेरी एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित किया | डॉ अंजना के कवितायेँ बहुत चर्चाओं में रहती हैं | अवार्ड कार्यक्रम में भारत निर्माण संस्था के संयोजक रवींद्र भंडारी, एमओएस महाराष्ट्र प्रवीण पोटे पाटिल, एमपी अश्विनी चोपड़ा, श्रीकांत बद्व, सुप्रिया बद्व, डॉ. अमरेंद्र खतुआ और पद्मश्री डॉ. मोहसिन वाली उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/AnjanaSinghSengarWriter/photos/a.1215244015247973.1073741828.1206010099504698/1539076949531343/?type=3&theater

बताते चलें कि डॉ अंजना सिंह सेंगर अलीगढ के डीएम चंद्रभूषण सिंह की पत्नी है | साहित्य के क्षेत्र में उनके कई काव्य प्रकाशित हो चुके हैं | डॉ अंजना को सम्मान मिलने से साहित्यकारों में हर्ष का माहौल है | डॉ अंजना सिंह सिंह सेंगर कहती हैं कि मेरा प्रयास है कि रचनाओं के माध्यम से समाज को आइना दिखाती रहूँ, सौहार्द और प्रेम के लिए कार्य करती रहूँ | उन्होंने अवार्ड को प्रशसंको और साहित्यप्रेमियों को समर्पित किया |