बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष समाज

इंडियन इकोनामिक एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष बनीं अलीगढ की डॉ इंदु वार्ष्णेय

  • June 19, 2020
  • 1 min read
इंडियन इकोनामिक एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष बनीं अलीगढ की डॉ इंदु वार्ष्णेय

अलीगढ | पदाधिकारियों के चुनाव के लिए इंडियन इकोनॉमिक्स एसोसिएशन का ऑनलाइन चुनाव आयोजित हुए। चुनाव अधिकारी डॉ डीके अस्थाना (पूर्व प्रबंधक इंडियन ओवरसीज़ बैंक) ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय बोधगया के अर्थशास्री एवं प्रो. डॉ घनश्याम एन सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर पंजाब विवि पटियाला के प्रोफेसर प्रमोद कुमार अग्रवाल, सचिव पद पर चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ के डॉ दिनेश कुमार तथा डॉ भीमराव अंबेडकर विवि आगरा से सम्बद्ध डीएस पीजी कॉलेज, अलीगढ़ की अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ इन्दु वार्ष्णेय को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त भारत देश के विभिन्न राज्यों से 32 (बत्तीस) कार्यकारिणी समिति सदस्य भी निर्विरोध चुने गए, जिसमें उत्तर प्रदेश से डीएस कॉलेज के अलीगढ़ से ही कॉमर्स विभाग के सहा. प्रोफेसर डॉ0 मोहित कुमार सक्सेना, मोदीपुरम मेरठ से एसो प्रोफेसर डॉ दुष्यंत कुमार समेत विभिन्न का चयन किया गया।