बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
बिज़नेस

डीजल के दाम में हुयी वृद्धि, पेट्रोल की कीमत स्थिर

  • December 28, 2019
  • 1 min read
डीजल के दाम में हुयी वृद्धि, पेट्रोल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली | डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन शनिवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा, जबकि पेट्रोल के दाम में दो दिनों की वृद्धि के बाद स्थिरता दर्ज की गई। दिल्ली और कोलकाता में डीजल फिर 17 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार तीन दिनोें में डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हो गई है।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार (28 दिसंबर 2019) को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल (Petrol News) के रेट इस प्रकार रहे।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 74.74 67.41
मुंबई 80.4 70.73
कोलकाता 77.4 69.83
चेन्नई 77.7 71.२७

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।