बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन विशेष

छात्रों पर हमले के विरोध में JNU पहुंची दीपिका पादुकोण, कन्हैया कुमार रहे साथ

  • January 7, 2020
  • 1 min read
छात्रों पर हमले के विरोध में JNU पहुंची दीपिका पादुकोण, कन्हैया कुमार रहे साथ

नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। जहां देशभर में लोग जेएनयू छात्रों के साथ हुई मारपीट का विरोध कर रहे हैं वहीं आज विश्वविद्यालय में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची हैं। इस दौरान जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका कन्हैया के साथ जेएनयू पहुंची और हमले के खिलाफ अपना समर्थन दिया । छात्रों ने दीपिका पादुकोण के सामने आजादी के नारे लगाए।

https://youtu.be/23to7KWMZW4

वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष और 19 अन्य छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर चार जनवरी को इन छात्रों द्वारा सर्वर रूम में तोड़फोड़ करने और सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करने के लिए दर्ज की गई है। इसकी शिकायत जेएनयू प्रशासन ने पांच जनवरी को पुलिस में की थी।