बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

#कांग्रेस नेताओं ने #नेहरू की 54वीं #पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  • May 27, 2018
  • 0 min read
#कांग्रेस नेताओं ने #नेहरू की 54वीं #पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 54 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर , 1889 हुआ और उनका निधन 27 मई , 1964 को हो गया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी , पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यमुना के किनारे स्थित शांति वन में नेहरू के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और मोतीलाल वोरा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाधि स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।