बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

इगलास से CM योगी ने भरी हुंकार, BJP को जिताने का आव्हान, बोले-‘अलीगढ में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगी यूनिवर्सिटी, सरकार देगी जमीन और पैसे’

  • October 18, 2019
  • 1 min read
इगलास से CM योगी ने भरी हुंकार, BJP को जिताने का आव्हान, बोले-‘अलीगढ में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर बनेगी यूनिवर्सिटी, सरकार देगी जमीन और पैसे’

अलीगढ | अलीगढ़ के इगलास विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के समर्थन में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे। यहां वो लग्समा इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इंटर कॉलेज के मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को केवल अराजकता दी, भ्रष्टाचार दिया, लेकिन अब मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है। उन्होंने सरकार के अनुच्छेद 370 के फैसले पर कहा कि 370 आतंकवाद और अलगाववाद की जननी थी। जो काम 70 साल में कांग्रेस, सपा और बसपा नहीं कर पाई, वो पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिखाया।

https://www.youtube.com/watch?v=T9qxOb5vRZ4

उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद बाबा साहेब अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार गन्ने की खेती से पहले चौधरी चरण सिंह की याद में रमादा चीनी मील की उद्घाटन किया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=mazHZrJgymE

सीएम योगी ने कहा कि सरकार अलीगढ़ में राजा महेंद्र सिंह के नाम पर एक विशाल विश्वविद्यालय का निर्माण करेगी। इसके लिए जमीन और पैसे की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने लोगों से इगलास विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी का समर्थन करने के लिए आग्रह किया।