बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश समाज स्वास्थ्य

तीन चरणों में सभी प्‍लास्टिक उत्‍पादों पर लगेगी रोक: मुख्‍यमंत्री योगी

  • July 15, 2018
  • 0 min read
तीन चरणों में सभी प्‍लास्टिक उत्‍पादों पर लगेगी रोक: मुख्‍यमंत्री योगी

लखनऊ |मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन चरणों में प्लास्टिक को रोका गया है। 50 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक को आज से रोका गया है। इसके बाद 15 अगस्त से प्लास्टिक के कप प्लेट और उत्पादों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जायेगा।

थर्माकोल के सामानों को भी प्रतिबंधित किया जायेगा। तीसरे चरण में हर उस प्लास्टिक को जिसे लोग यूज और थ्रो करते हैं, उसे प्रतिबंधित करके पूरी तरह से प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

पर्यावरण की सुरक्षा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 15 अगस्त को वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जा रहा है। यह एक रिकार्ड बनेगा और इनकी जियो टैगिंग कराकर उनकी सुरक्षा की जायेगी।