बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

बुलंदशहर सपा में घमासान, जिलाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ अखिलेश को इस्तीफे भेज रहे नेता

  • January 28, 2018
  • 0 min read
बुलंदशहर सपा में घमासान, जिलाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ अखिलेश को इस्तीफे भेज रहे नेता

बुलंदशहर | एक ओर अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों में सपा की विजय के दावे कर रहे हैं वहीँ उनकी पार्टी के नेता उनके मिशन को ठेंगा दिखाने में लगे हुए हैं | अब सपा के जिलाध्यक्ष बुलंदशहर हामिद अली और जिला महासचिव बदल यादव की मनमानी के खिलाफ सपा के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटने लगा है | आलम यह है कि सपा नेताओं की अनदेखी और मनमानी से तंग आकर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को इस्तीफे भेज चुके हैं | बुलंदशहर सपा में इस्तीफों ने हडकंप मचा दिया है | जिलाध्यक्ष हामिद अली इसे पार्टी नेताओं का षड़यंत्र बता रहे हैं | जिलाध्यक्ष ने अभी तक पार्टी से रूठे नेताओं को न मनाने की कोशिश की है और न ही उनका दर्द जानने की |

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मौ तौफीक, अनूपशहर नगर अध्यक्ष सरफराज, युवा नेता मौ फिरज मेवाती ने भेजे त्यागपत्र में कहा है कि हामिद अली जबसे पार्टी के जिलाध्यक्ष बने हैं वह मनमानी कर रहे हैं | किसी भी कार्यक्रम की सूचना नहीं देते और युवा नेताओं की अनदेखी कर रहे हैं | उन्होंने लिखा है कि जिलाध्यक्ष और महासचिव की मनमानी से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है | अखिलेश यादव से दोनों को हटाने की भी मांग की है | सपा के नेताओं के इस्तीफे के बाद से संगठन में घमासान जारी है | जिलाध्यक्ष हामिद अली कार्यकर्ताओं को मनाने और उनका दर्द जानने के बजाय पार्टी के नेताओं को ही दोष दे रहे हैं |

अब देखना यह है कि कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं के इस्तीफे और दर्द का इलाज अखिलेश यादव कैसे करते हैं ? वहीँ पार्टी सूत्र कहते हैं कि कई बड़े मुस्लिम नेता और अन्य बिरादरी के नेता हामिद अली द्वारा पार्टी में की जा रही अनदेखी से परेशान है | जल्द ही जिलाध्यक्ष को न हटाने पर कई मुस्लिम नेता पार्टी से किनारा कर सकते हैं |