बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

UP में BSP ने फूंका विधानसभा उपचुनाव का बिगुल, इन 13 सीट पर घोषित किये प्रत्याशी-

  • August 28, 2019
  • 1 min read
UP में BSP ने फूंका विधानसभा उपचुनाव का बिगुल, इन 13 सीट पर घोषित किये प्रत्याशी-

लखनऊ । मायावती एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गई हैं। लखनऊ में आयोजित केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने 28 अगस्त को जोनल व मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें संगठन विस्तार और भाईचारा कमेटियों के गठन के बारे में चर्चा होनी थी।

https://youtu.be/AfYGaz9z00Q

इसके साथ ही विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के बारे में भी समीक्षा होनी थी। बसपा सुप्रीमो ने उप चुनाव वाले क्षेत्रों में सबसे पहले विधानसभा, सेक्टर गठन के साथ ही भाईचारा कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।

https://youtu.be/6wJGD6nZAyk

बैठक में विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर। इसके अलावा मायावती अब नए सिरे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करेंगी। बैठक में यह तय किया गया कि बसपा विधानसभा उपचुनाव में सभी 13 सीटों पर लड़ेगी।
हमीरपुर-नौशाद अली
जैदपुर (बाराबंकी)-अखिलेश अम्बेडकर
मानिकपुर (चित्रकूट)- राज नारायण निराला
प्रतापगढ़-रणजीत सिंह पटेल
घोषी-कयूम अंसारी
बलहा (बहराइच)- रमेश गौतम
टुंडला-सुनील चित्तौर
रामपुर सदर-जुबेर अहमद
एगलस-अभय कुमार
लखनऊ कैंट -अरुण द्विवेदी
गोविंद नगर (कानपुर)- देवी प्रसाद तिवारी
जलालपुर और गंगोह बाद में घोषित होगा।