बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

PM मोदी, CM योगी एवं अलीगढ के रघुराज को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

  • January 15, 2020
  • 1 min read
PM मोदी, CM योगी एवं अलीगढ के रघुराज को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह को एक सप्ताह के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हंगरी के नंबर से फोन आने के बाद रघुराज सिंह ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। साथ ही एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

अलीगढ़ निवासी राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह के पास हंगरी के नंबर से मंगलवार दोपहर 12.57 से 12.59 बजे और 1.02 बजे के बीच फोन आया था। वह इस समय लखनऊ में थे। उनका कहना है कि 12 जनवरी को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने मोदी-योगी के विरोधियों को दफना देने का बयान दिया था। भाषण से क्षुब्ध होकर किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन द्वारा एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उन्हें (रघुराज सिंह) बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=KfM8k-4Vdt0

रघुराज सिंह ने बताया कि लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अतिरिक्त प्रकरण से मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, पुलिस आयुक्त लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को अवगत करा दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=HSQ0DWRhRf0

रघुराज सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के विरोधियों को जिंदा दफन करने की न्यूज पाकिस्तान में भी चल रही है। इसकी पुष्टि रघुराज सिंह ने की और कहा कि उन्हें आशंका है कि धमकी देने वाला पाकिस्तान से संबंधित है। वह साफ-साफ हिंदी बोल रहा था।

https://www.youtube.com/watch?v=6KztnuppMHk

12 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए थे। उसके बाद वह रघुराज सिंह को अपने साथ ले गए थे। मंगलवार को जब वह लखनऊ में एक बैठक में थे, उसी समय उनके पास हंगरी के नंबर से फोन आया था। रघुराज सिंह ने बताया कि वह देर शाम लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।