बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP : BJP के मुस्लिम नेता की गोली मारकर हत्या, सनसनी

  • April 15, 2020
  • 1 min read
UP : BJP के मुस्लिम नेता की गोली मारकर हत्या, सनसनी

बरेली । उत्तर प्रदेश के #बरेली में एक रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता का भेजा उड़ गया। सूचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में हत्या की तहरीर दी गई है।

https://youtu.be/KOqhBrIvPNo

#फरीदपुर के रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी सुपर सिटी में रहते थे। एजाज नगर गौटिया में भी उनका घर है। प्रॉपर्टी डीलिंग की वजह से रिटायर्ड फौजी से उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उनके साडू वसीम दुकान पर गए थे। इसी दौरान रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन उसका भाई इमामुद्दीन वहां आ गए। उनके साथ में दो अन्य लोग थे। दोनाली लाइसेंसी बंदूक व तमंचा से उन्होंने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गोली डंपी के सिर में लगी। इससे उनका पूरा सिर उड़ गया। मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

https://youtu.be/Ks-eoL5uHFg

मामले की सूचना पर एसएसपी और एएसपी बारादरी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। साडू वसीम मौके पर ही थे। उन्होंने अफसरों को बताया कि सिराजुद्दीन इमामुद्दीन और सलमा व अन्य लोगों ने उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ हत्यारोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गए।

https://youtu.be/fP08VmCpfCE