बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

शर्मनाक : BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गांधी के हत्यारे गोडसे को बताया देशभक्त

  • November 27, 2019
  • 1 min read
शर्मनाक : BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गांधी के हत्यारे गोडसे को बताया देशभक्त

नई दिल्ली । देश जहां महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मना रहा है वहीं गांधी प्रेम का दिखावा कर रही BJP की सांसद गांधी के हत्यारे का गुणगान कर रही है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा मे गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है । अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने इस बार महात्मा गांधी के हत्यारे को ‘देशभक्त’ बता दिया है। उन्होंने लोकसभा में बुधवार को नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ करार दिया है। उनके इस बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है।

https://youtu.be/5eggs6V9iqw

लोकसभा में द्रमुक सांसद ए. राजा ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया। इसके विरोध में प्रज्ञा ने खड़े होकर कहा, ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए।’ इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने इसका पुरजोर विरोध किया। .

https://youtu.be/ufgQboUm8D0

राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद स्वीकार किया था कि पिछले 32 साल से गांधी के खिलाफ द्वेष पाले हुए था और इसी वजह से उसने उनकी हत्या की। उन्होंने कहा कि गोडसे ने गांधी को इसलिए मारा क्योंकि वह विशेष विचारधारा में विश्वास रखता था।