बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन राजनीति

MP में ड्रीम गर्ल बोलीं- ‘बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए’

  • November 25, 2018
  • 1 min read
MP में ड्रीम गर्ल बोलीं- ‘बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए’

मध्य प्रदेश | मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के साथ जुड़कर बहुत विकास किया है, मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाया है। उन्होंने फिल्म शोले के डायलॉग के अंदाज में सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के सारंगपुर में भाजपा प्रत्याशी कुंवर कोठार और खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के माचलपुर में भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि बसंती के साथ चलिए और तांगे में सवार होकर भाजपा को जिताइए।

https://www.youtube.com/watch?v=-sdP8DXW1DA

भाजपा की स्टार प्रचारक हेमामालिनी पचोर और माचलपुर हेलीकॉप्टर से पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि पहले यहां रेगिस्तान था। लेकिन भाजपा सरकार ने सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था की है। अब कृषि की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चार साल के कार्यकाल में देश के भीतर व्यापक बदलवा किया है। विदेश के लोग भी दंग रह गए, लेकिन कांग्रेस दिशाहीन है। कांग्रेस के लोग दिशाहीन होकर लूटपाट में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, क्या यह कभी संभव है…। कहां नरेन्द्र मोदी हैं और कहां राहुल गांधी…।
https://www.youtube.com/watch?v=1GMVdMYA8ZA