बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर : डिबाई से BJP विधायक अनीता सिंह राजपूत को हुआ कोरोना, गाजियाबाद में भर्ती

  • October 13, 2020
  • 1 min read
बुलंदशहर : डिबाई से BJP विधायक अनीता सिंह राजपूत को हुआ कोरोना, गाजियाबाद में भर्ती

गाजियाबाद | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनीता सिंह राजपूत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अनीता सिंह को इलाज के लिए गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यशोदा अस्पताल में ही यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का भी इलाज चल रहा था जिन्हें सोमवार को ही यहां से छुट्टी मिली।

उत्तर प्रदेश की डिबाई बुलंदशहर से विधायक अनीता सिंह राजपूत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। 50 वर्षीय अनीता राजपूत को कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कोविड वार्ड में उनका विधिवत इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने बताया कि अनीता राजपूत का इलाज यशोदा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=lxI2ipfrB1k