बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

भाजपा नेत्री के घर फांसी के फंदे पर झूलता मिला रेसलर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

  • July 14, 2019
  • 1 min read
भाजपा नेत्री के घर फांसी के फंदे पर झूलता मिला रेसलर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हरदोई। कुश्ती की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले विकासखंड कछौना के ग्राम कुकुही निवासी युवा रेसलर रेशम सिंह की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवा रेसलर का शव भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी के लखनऊ स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, फिलहाल इलाकाई पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ब्लॉक कछौना के ग्राम कुकुही निवासी युवा रेसलर रेशम सिंह (26) पुत्र राम सिंह की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार, मित्रों और मिलने जुलने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रेसलर के छोटे भाई गुलजार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रेशम सिंह शनिवार शाम घर से लखनऊ के लिए निकला था। रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे उसके मोबाइल नंबर पर भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी का फोन आया। फोन पर भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी ने उसे बताया कि उसके भाई रेशम सिंह ने उसके घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ घटनास्थल (भाजपा नेत्री के लखनऊ स्थित आवास) पहुंचे, जहां रेशम सिंह का मृत शरीर फांसी के फंदे से झूलता मिला।

https://www.youtube.com/watch?v=z7IITyNpmEk

थाना ठाकुरगंज पुलिस के अनुसार उन्हें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। वहीं मृतक के परिजनों ने ठाकुरगंज पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी पर रेसलर की साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है।रविवार शाम को गोल्ड मेडलिस्ट रेशम सिंह का शव उनके निज आवास ग्राम कुकुही पहुंच गया, घर में राजनेताओं, क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों, दोस्तों व रिश्तेदारों का लगा तांता। रेशम सिंह ने गोल्ड मेडल पाकर अपने जिले व क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया।