बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

#UP: बीजेपी की सत्ता के रहते यूपी बर्बादी के कगार पर- नरेश उत्तम पटेल

  • April 22, 2018
  • 0 min read
#UP: बीजेपी की सत्ता के रहते यूपी बर्बादी के कगार पर- नरेश उत्तम पटेल

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सत्ता आई है तभी से देश व प्रदेश बर्बादी के कगार पर पहुंचता जा रहा है। योगी सरकार में किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। किसानों का गेहूं व गन्ना माफियाओं ने लूट कर बर्बाद कर दिया है जिससे किसानों का उत्पीडऩ व शोषण हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ तो केवल हवाई दौरे कर जनता को गुमराह कर रहे है।
लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते में गांव सिउरा में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। योगी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर नही खरीदा जा रहा है और आज भी गन्ना किसानों का गन्ना आधे से ज्यादा खेतों में खड़ा सूख रहा है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जंगलराज कायम है, लूट, हत्या, दुष्कर्म, जैसे संगीन अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काफी हद तक थानों में घटनाएं दर्ज ही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे जिसका जनता जवाब देगी।

आगामी लोकसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एमएलसी अमित यादव के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल ङ्क्षसह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सत्यपाल ङ्क्षसह यादव से जुड़ी तमाम यादों पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्यपाल ङ्क्षसह यादव ने हमेशा समाज को एक सूत्र में बांधकर जनता हित में कार्य किए है। इस दौरान एमएलसी अमित यादव ने फूल मालाओं से स्वागत भी किया।