बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर राजनीति

BJP की 21 राज्‍यों में भाजपा कि सत्‍ता, देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी

  • March 3, 2018
  • 1 min read
BJP की 21 राज्‍यों में भाजपा कि सत्‍ता, देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी

नई दिल्ली| साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार एक के बाद एक राज्यों में चुनाव जीतने में कामयाब हुई है। पार्टी ने ना सिर्फ पूर्व में राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर में जीत दर्ज की बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।शनिवार (3 मार्च, 2018) को आए उत्तरी-पूर्वी राज्यों के रुझानों में भाजपा ने धमाकेदार बढ़त बनाई है। यहां भाजपा एनडीए गठबंधन तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैण्ड में से दो राज्यों में सीधी सरकार बनाने की स्थिति में आ गया है। त्रिपुरा में तो भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। यहां पहली बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने लेफ्ट का किला ढहा दिया है। साल 1993 से यहां लेफ्ट का दबदबा रहा था। नागालैंड में भाजपा एनडीपीपी के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। वहीं मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेफ्ट अब देश में केरल में सीमिट होकर रह गई है। त्रिपुरा और नागालैंड की जीत के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों की अब देश के 21 राज्यों में सरकार में है। जबकि कांग्रेस मेघालय में सरकार बनाती है तो उसकी देश के चार राज्यों पंजाब, कर्नाटक, मेघालय और मिजोरम में सरकार होगी।

देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब किसी एक पार्टी की देश के इतने बड़े भाग पर हुकूमत होगी। इससे पहले करीब 24 साल पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार एक के बाद एक राज्यों में चुनाव जीतने में कामयाब हुई है। पार्टी ने ना सिर्फ पूर्व में राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर में जीत दर्ज की बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की। पूर्वोत्तर में भाजपा की उपस्थिति लगभग ना के बराबर थी, लेकिन असम की जीत के बाद भाजपा ने पहली बार यहां अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन जिस तरह से पार्टी ने त्रिपुरा व नागालैंड में जीत दर्ज की है उसने पार्टी को ना सिर्फ पूर्वोत्तर में मजबूत किया है बल्कि देश के 21 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोग से सरकार चल रही है।के 18 राज्यों में एक समय में सरकार बनाई थी।