बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ़ में BJP के होर्डिंगो से चर्चाओं का दौर, PM मोदी का ही फोटो, अटल-आडवाणी और अमित शाह नदारद

  • April 8, 2019
  • 1 min read
अलीगढ़ में BJP के होर्डिंगो से चर्चाओं का दौर, PM मोदी का ही फोटो, अटल-आडवाणी और अमित शाह नदारद

अलीगढ | देश के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही भाजपा के होर्डिंग्स लोगों में चर्चा का विषय बने हुए हैं | पूरे यूपी में भाजपा की तरफ से लगाए गए होर्डिंग्स में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर संस्थापक रहे अटल, आडवाणी और जोशी के फोटो गायब हैं | वन में शो दर्शाते हुए सिर्फ पीएम मोदी की बड़ी फोटो लगाईं गयी है |

https://www.youtube.com/watch?v=IjvgI0ZVwMw

अलीगढ में जगह जगह लगाईं गयी होर्डिंग में तरह तरह के नारे लगे हुए है | स्टेशन पर लगे होर्डिंग में लिखा है ‘बढ़ती रहे तिरंगे की शान, फिर एक बार मोदी सरकार’ | होर्डिंग में बड़े भाजपा नेताओं के फोटो न होने से तरह तरह की चर्चाओं का दौर है |