बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना लॉकडाउन : बर्थडे पार्टी मना रहे 100 लोगों पर पुलिस का डंडा, FIR दर्ज

  • March 25, 2020
  • 1 min read
कोरोना लॉकडाउन : बर्थडे पार्टी मना रहे 100 लोगों पर पुलिस का डंडा, FIR दर्ज

रामपुर । कोरोना वायरस से बचाने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया गया है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर में तो चौकाने वाली बात सामने आई। यहां एक गांव में बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसमें सौ से भी ज्यादा लोग खाना खा रहे थे। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्टी बंद कराई और लोगों को घर भेजा। पार्टी का आयोजन करने वाले बीडीसी मेंबर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

https://youtu.be/hcCStHoaWJQ

प्रधानमंत्री के 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के साथ ही प्रशासन के साथ-साथ कुछ लोग भी बेहद अलर्ट हो गए हैं। जैसे ही कहीं भीड़ देखते हैं पुलिस को बता रहे हैं। रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि केमरी थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में बीडीसी मेंम्बर के घर पर बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में सौ से अधिक लोग खाना खा रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सख्ती के साथ पार्टी बंद करा दी। साथ ही बीडीसी मेंबर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उसके खिलाफ मुकदमा कराया जा रहा है।

https://youtu.be/1UCGkkLQfv0