बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
बिहार राष्ट्रीय

बिहार : BJP प्रदेश मुख्यालय पर RJD कार्यकर्ताओं का हमला, भाजपाईओं को पीटा

  • May 17, 2017
  • 1 min read
बिहार : BJP प्रदेश मुख्यालय पर RJD कार्यकर्ताओं का हमला, भाजपाईओं को पीटा

पटना। लालू यादव पर सीबीआई का शिकंजा कसने से नाराज राजद कार्यकर्ताओं ने पटना में भाजपा के कार्यालय में हमला कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा | पटना में आज राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दफ्तर पर हमला किया तथा इसी के साथ लालू समर्थक सड़कों पर उतर आए। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर मंगलवार को हुए आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध में आज राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पटना में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना दिया। कुछ उग्र कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर पथराव भी किये। राजद कार्यकर्ता भाजपा और सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे

प्रदर्शन के दौरान राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है, दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। दरअसल, आज राजद कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां उनकी बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बहस हो गई और फिर दोनों ओर से जुबानी हमले हुए। मौके पर पुलिस भी मौजूद है और उत्तेजित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। दोनों दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। राजद कार्यकर्ता बीजेपी के धरना स्थल पहुंचकर हंगामा मचा रहे हैं और दोनों ओर से तनाव बना हुआ है।  कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की है। वहीं, भाजपा के कई नेता जगह-जगह धरना का आयोजन कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हमले के खिलाफ कानून और जनता के बीच जायेंगे। राजद के लोगो ने कानून को हाथ में लिए है। भाजपा कार्यकर्ता संयम बरते।
-Agency