बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP के आगरा में दर्दनाक हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे से गिरी बस, 29 की दर्दनाक मौत

  • July 8, 2019
  • 1 min read
UP के आगरा में दर्दनाक हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे से गिरी बस, 29 की दर्दनाक मौत

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सोमवार सुबह एक बस के नाले में गिरने से करीब 29 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। 

https://youtu.be/qIoQoHU11KE

बताया जा रहा है कि अवध डिपो की लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पुल से झरना नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई है। इस बड़ी दुर्घटना में एक महिला एक बच्चे सहित 29 लोगों की मौत हुई है और लगभग 20 लोग घायल हैं।

https://youtu.be/CL9jIRTaKrw

लखनऊ एक्सप्रेस-वे इनर रिंग रोड से होते हुए गलती से यमुना एक्सप्रेस वे पर डेढ़ किलोमीटर बस आगे चली गई थी। यहां पर ऊपर पुल से 30 फुट नीचे झरना नाले में गिर पड़ी, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर है।