बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

जेल के बाथरूम में गिरीं आजम की पत्नी सपा MLA तजीन फातिमा, हड्डी टूटी, प्रशासन में हड़कंप

  • May 10, 2020
  • 0 min read
जेल के बाथरूम में गिरीं आजम की पत्नी सपा MLA तजीन फातिमा, हड्डी टूटी, प्रशासन में हड़कंप

सीतापुर । सीतापुर से बड़ी खबर सामने आई है । सीतापुर जिला जेल में बंद आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गईं। उनका कंधा फैक्चर हो गया है। जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। जेलर का कहना है कि कंधे में आई चोट के कारण प्लास्टर हुआ है। फिलहाल विधायक का स्वास्थ्य ठीक है।

विधायक तजीन फातिमा अपने पति सांसद आजम खां के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। दोपहर में विधायक रामपुर तजीन फातिमा शौचालय गई थी। यहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच महिला बैरक में बंद विधायक को किसी तरह शौचालय से बाहर निकाला गया। बताते हैंं कि उस समय मामूली दर्द था, तो कारागार अस्पताल में इलाज हुआ। रात बढ़ने पर दर्द बढ़ता चला गया। इसी के बाद विधायक को कारागार से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हुए एक्सरे में कंधे पर आए फैक्चर का पता चला। इसी के बाद विधायक के कंधे पर प्लास्टर किया गया। करीब एक घण्टे तक चले उपचार के बाद उन्हें दुबारा जेल पहुंचाया गया।

जेलर आरएस यादव का कहना है कि शौचालय में अचानक संतुलन बिगड़ने से वृद्ध विधायक तजीन फातिमा गिर गई थी। इनके कंधे पर फैक्चर हुआ है। जिला अस्पताल ले जाकर प्लास्टर कराया है। विधायक का उपचार कराकर महिला बैरिक में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।