बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

पुलिस के रोकने पर हाथरस पैदल ही निकले राहुल और प्रियंका गांधी, यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने की अभद्रता

  • October 1, 2020
  • 1 min read
पुलिस के रोकने पर हाथरस पैदल ही निकले राहुल और प्रियंका गांधी, यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने की अभद्रता

नोएडा । हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के लिए हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा जीरो प्वॉइंट पर रोक दिया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। पुलिस द्वारा काफिले की गाड़ियां रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका कड़े सुरक्षा घेरे में अब पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े हैं। खबर आ रही है कि राहुल गांधी से पुलिस ने धक्कामुक्की की है और अभद्रता की है ।

जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस ने 0 प्वॉइंट से यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए सभी लेन बैरिकेड लगाकर बंद कर दी हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड हटाने की कोशिश तो पुलिस फोर्स और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस द्वारा काफिले की गाड़ियां रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका कड़े सुरक्षा घेरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े हैं।

हालात को काबू करने के लिए पुलिस लाइन से और फोर्स जीरो प्वॉइंट पर बुलाया गया है। दूसरी ओर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर से कांग्रेसियों की भीड़ भी मौके पर पहुंच रही है।