बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

बसों पर सियासी तूफान : कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर धोखाधड़ी की FIR

  • May 19, 2020
  • 1 min read
बसों पर सियासी तूफान : कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर धोखाधड़ी की FIR

लखनऊ । मजदूरों को घर पहुंचाने को लेकर 1000 बस देने के मामले ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले लिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, अब लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के एक सहयोगी संदीप सिंह और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

दोनों पर भारतीय दंड संहिता मु0अ0सं0 145/20 धारा 420 /467/468 भ0द0वि0 के तहत लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। मुकदमा आरटीओ की ओर से दर्ज कराया गया है । आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ बसों की लिस्ट में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है।

प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचा हुआ है। दोनों दलों के बीच मंगलवार को दिनभर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रवासी मजदूरों के मामले में घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि हमारी बसें आगरा के पास खड़ी हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें नोएडा और गाजियाबाद जाने नहीं दे रहा है।