बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

औरैया से बड़ी खबर, जिला जज की गाड़ी पर हमला, सनसनी

  • June 23, 2020
  • 1 min read
औरैया से बड़ी खबर, जिला जज की गाड़ी पर हमला, सनसनी

लखनऊ | सूबे के औरैया जिले में प्रभारी जिला जज, अपर जिला जज की गाड़ी पर मंगलवार सुबह कचहरी आते समय हमला हो गया। इससे उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। बोलेरो सवार हमलावरों ने गाड़ी का पीछा भी किया। प्रभारी जिला जज राजेश चौधरी व अपर जिला जज रामनेत का आवास दिबियापुर स्थित गेल परिसर में है। मंगलवार की सुबह दोनों लोग एक ही गाड़ी से कचहरी आ रहे थे। ककोर मुख्यालय के पास सफेद रंग की बोलेरो से कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=u1y8RQOr4Sw

इसमें दोनों जज बाल-बाल बच गए। हालांकि गाड़ी के शीशे टूट गए। ड्राइवर ने गाड़ी भगाई तो बोलेरो सवार लोगों ने पीछा भी किया। गाड़ी पर पत्थर या गोली से हमला हुआ, इसकी जांच की जा रही है। डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति ने दोनों जज से बात की। एसपी सुनीति ने पत्रकारों को बताया कि गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग गनर दिए जा रहे हैं।

मौके की भी जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई है। उन्होंने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी औरैया सुनीति ने कहा कि दोनों जज अपने परिसर ऑफिस आ रहे थे, इस दौरान हादसा हुई। इसके साथ ही उन्होंने हादसे वाले एरिया में लगे कैमरे को खंगालने की बात कही है। वहीं इस घटना पर उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आने