बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ‘भारत में लगे बुर्का पर बैन’

  • February 10, 2020
  • 1 min read
योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ‘भारत में लगे बुर्का पर बैन’

अलीगढ | अलीगढ़ से यूपी सरकार के दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। पहले एएमयू छात्रों को ज़िंदा गाड़ देने की बातें करने वाले मंत्री ने अब मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के (हिजाब) को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका सहित अन्य कई देशों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसलिए हमारे देश में भी इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा होने से आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी की सरकार है। इस नाते मैंने यह आग्रह किया है कि बुर्का बैन किया जाना चाहिए। जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं। कल ब्राह्मण महासभा के एक कार्यक्रम में मैंने ये कहा था। बुर्का कहां से आया। ये आपको बता देता हूं ये अरब से आया। बैंकों में जिस प्रकार से अगर आप बुर्का पहनकर जाओगे तो टीवी में नहीं आ पाओगे। आपकी शक्ल छिप जाएगी। शाहीन बाग़ में लोग बुर्का पहनकर बैठे हैं। बुर्का चोर चकोरों को एक प्रकार से आड़ दिलाने का काम करता है। बदमाशों को आतंकवादियों को इससे आड़ मिल जाती है। इसलिए बुर्का बैन किया जाना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

उन्होंने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा राम और लक्ष्मण जी के समय में जब शूर्पणखा के नाक व कान काटे काट दिए थे तो वह अरब चली गईं थीं और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर वह अपने आप को छिपाकर रहती थीं। वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ।