बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

शादी में बिना मास्क शामिल हुए अरविन्द केजरीवाल, अलका लांबा ने फोटो शेयर कर लिखा- ‘2000₹ का जुर्माना होना चाहिए या..

  • December 3, 2020
  • 1 min read
शादी में बिना मास्क शामिल हुए अरविन्द केजरीवाल, अलका लांबा ने फोटो शेयर कर लिखा- ‘2000₹ का जुर्माना होना चाहिए या..

नई दिल्ली | कोरोना काल में एक बार फिर दिल्ली की सियासत गरमा गयी है | मास्क न लगाने पर अरविन्द केजरीवाल को कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने आड़े हाथों लिया है | अलका लांबा ने कई सवाल भी उठाये हैं | ट्विटर पर अलका के ट्वीट वायरल हो रहे हैं |

अलका लांबा ने ट्वीटर पर लिखा कि- मुख्यमंत्री केजरीवाल जी ने इस बात को कहने के लिए पूरी दिल्ली विज्ञापनों से भर डाली की मास्क लगाएँ, सामाजिक दूरी बनाएँ, फ़िर खुद ही एक शादी में कुछ यूं पाए गए. 2000₹ का जुर्माना होना चाहिए या अब वह आम से ख़ास हो चुके हैं ? #AAP ही तय कीजिए

अलका लांबा ने एक फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- सत्ता में आने से पहले – सत्ता में आने के बाद.. लगे रहो…?

एक अन्य ट्वीट में अलका लांबा ने लिखा कि- 10₹ के पेन से लाखों के ऐपल तक का सफ़र मात्र 5 सालों में… वाह, लगे रहो केजरीवाल.