बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी अपील, वीडियो हुआ वायरल

  • January 22, 2020
  • 1 min read
दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल ने की बड़ी अपील, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी पार्टी के समर्थकों से अपील की है। नामाकंन दाखिल करने से पहले केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि एक तरफ- भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी…दूसरी तरफ- स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता… मेरा मकसद है- भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना.उनका सबका मकसद है – मुझे हराना’।

https://www.youtube.com/watch?v=k8-sP8P7-d8

केजरीवाल ने कहा है कि मेरी भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के समर्थकों से अपील है – ये चुनाव अलग है, इसमें सब मिलके झाड़ू पे वोट देना।

https://www.youtube.com/watch?v=mCKWaHQ0A1M&list=TLPQMjIwMTIwMjBAIM93FTch3Q&index=2

इतनी केजरीवाल के पास संपत्ति-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास 3.4 करोड़ रुपए की संपत्ति है और वर्ष 2015 से इसमें 1.3 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन में जो हलफनामा जमा किया उसके मुताबिक 2015 में उनकी कुल संपत्ति 2.1 करोड़ रुपए की थी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2015 में नकदी और सावधि जमा (एफडी) 15 लाख रुपए की थी जो 2020 में बढ़कर 57 लाख रुपये हो गया।

https://www.youtube.com/watch?v=DvvkTGNg4zI

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ (वीआरएस) के तौर पर सुनीता केजरीवाल को 32 लाख रुपए और एफडी मिले बाकि उनका बचत धन है। मुख्यमंत्री के पास नकदी और एफडी 2015 में 2.26 लाख रुपए की थी जो 2020 में बढ़कर 9.65 लाख हो गई है। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति के मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि केजरीवाल की अचल संपत्ति 92 लाख रुपये से बढ़कर 177 लाख रुपये हो गई। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि 2015 में केजरीवाल की जितनी अचल संपत्ति थी, उसके भाव में बढोतरी के कारण यह यह वृद्धि हुई है।