बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश

आनंदीबेन पटेल होंगी UP की गवर्नर, लालजी टंडन MP और फागू चौहान बिहार के राज्यपाल बने

  • July 20, 2019
  • 1 min read
आनंदीबेन पटेल होंगी UP की गवर्नर, लालजी टंडन MP और फागू चौहान बिहार के राज्यपाल बने

नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की गवर्नर अब आनंदी बेन पटेल होंगी । बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

https://youtu.be/ueiXROapcqM

वहीं, फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी गई है।

https://youtu.be/4C5dLFK5ZUk

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर कर दी गई है। जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।