बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

JNU हिंसा में अमित शाह शामिल, कुलपति इस्तीफा दें : कांग्रेस

  • January 9, 2020
  • 1 min read
JNU हिंसा में अमित शाह शामिल, कुलपति इस्तीफा दें : कांग्रेस

नई दिल्ली | कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पिछले दिनों हिंसा को लेकर आरोप लगाया कि इस घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह एवं मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जिम्मेदार हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस हिंसा में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए तथा कुलपति एम जगदीश कुमार को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=AKFgPdEZat0

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘जेएनयू की घटना के पीछ मानव संसाधन विकास मंत्री और गृह मंत्री दोनों शामिल हैं। यह आधिकारिक रूप से प्रयोजित गुंडागर्दी थी। 72 घंटे हो गए, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।’ उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिनकी पहचान हो गई है उनको गिरफ्तार किया जाए। यह भी साफ है कि इस कुलपति के रहते सामान्य स्थिति नहीं हो सकती। इस कुलपति का त्याग पत्र लेना जरूरी है। रमेश ने यह भी कहा कि छात्रों की जो मांगें हैं उन पर भी विचार होना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=f7n624qY7cY

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुंबई में ‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर पर उन्होंने कहा कि जो भी कानून के दायरे से बाहर होगा, कांग्रेस उसके खिलाफ है। वहीं कांग्रेस ने कई प्रमुख देशों के राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘गाइडेड टूर’ बंद होना चाहिए और केंद्रशासित प्रदेश में सार्थक राजनीतिक गतिविधि आरंभ करनी चाहिए। जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी आपत्ति राजनयिकों के इस दौरे के विषय में नहीं है। हमारी आपत्ति यह है कि जब हमारे नेता और सांसद जम्मू-कश्मीर में नहीं जा सकते तो फिर दूसरे देशों के राजदूतों को ले जाने का क्या मतलब है।’