बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलीगढ से UP जीतने की स्क्रिप्ट लिखेंगे अमित शाह और CM योगी, 6 को इन 17 जिलों के हजारों बूथ नेताओं को देंगे जीत का मन्त्र-

  • February 3, 2019
  • 1 min read
अलीगढ से UP जीतने की स्क्रिप्ट लिखेंगे अमित शाह और CM योगी, 6 को इन 17 जिलों के हजारों बूथ नेताओं को देंगे जीत का मन्त्र-

अलीगढ | यूपी जीतने के लिए भाजपा ने मिशन यूपी शुरू कर दिया है | 2019 की कमान खुद अमित शाह और सीएम योगी ने संभाल ली है | अलीगढ में दोनों नेता बूथ स्तर के नेताओं के साथ मंथन कर चुनावी रणनीति तय करेंगे | 17 जिलों की बूथ टीमो के साथ टीम अमित शाह यूपी फतह की रणनीति तय करेगी | भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को तालानगरी में बृज प्रांत के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के यूपी प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, बृज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन महामंत्री भवानी सिंह भी तकरीबन 40 हजार बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे तक बड़े नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

https://www.youtube.com/watch?v=aIYsPi46UYs

बताया जा रहा है कि यह सम्मलेन पहले एटा नुमाइश मैदान में होना तय था लेकिन वहां नुमाइश जारी होने के कारण अचानक आयोजन स्थल अलीगढ़ कर दिया गया। इस संबंध में बीती 29 जनवरी को आगरा सर्किट हाउस में जेपी नड्डा पहले ही बैठक कर चुके हैं। जिसमें इस बूथ सम्मेलन की रूपरेखा तय हुई थी। तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास के मैदान में तूफानी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपाइयों ने सम्मेलन में पूरी ताकत झोंक दी है, रैली में भीड़ को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। बूथ सम्मेलन में भाजपा बृज प्रांत के करीब 26 हजार बूथों के अध्यक्षों, प्रभारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।

भाजपा बृज प्रांत में 17 जिला यूनिट हैं, हकीकत में ये 12 सरकारी जिले हैं। इसमें मथुरा जिला एवं महानगर यूनिट, आगरा जिला एवं महानगर यूनिट, फीरोजाबाद जिला एवं महानगर यूनिट, मैनपुरी जिला, एटा जिला, कासगंज जिला, हाथरस जिला, अलीगढ़ जिला एवं महानगर यूनिट, बदायूं जिला यूनिट, बरेली महानगर एवं जिला यूनिट, पीलीभीत और शाहजंहापुर जिला यूनिट शामिल है। इन जिलों के 40 हजार कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल होंगे।