बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफ़ा, केजरीवाल को दी ये चुनौती-

  • September 6, 2019
  • 1 min read
अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफ़ा, केजरीवाल को दी ये चुनौती-

नई दिल्ली | कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आप की बागी विधायक अलका लांबा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रही हैं। इस्तीफा देने के तुरंत बाद अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी को निशाने पर लिया और इस्तीफा स्वीकार करने की चुनौती दी।

https://www.youtube.com/watch?v=RAMFbaR0Xw8

अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा- अरविंद केजरीवाल जी, आपके प्रवक्ता ने आपकी इच्छा पर मुझे पूरे घमंड के साथ कहा था कि ट्विटर पर इस्तीफा देने पर भी पार्टी इसे स्वीकार कर लेगी। इसलिए अब आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा मंजूर कीजिए, जो कि खास आदमी पार्टी बन गई है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद आप की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को कहा कि अब आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है। अलका लांबा ने मंगलवार को सोनिया से मुलाकात की थी जिससे उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अलका लांबा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ” आप को अलविदा कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है। मेरे लिए पिछले छह साल का सफ़र बड़े सबक सिखाने वाला रहा। सभी का शुक्रिया। ”

https://www.youtube.com/watch?v=mmUzNAxD39c

चांदनी चौक से आप विधायक लांबा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उन्होंने पार्टी छोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ने का मन बना लिया है। उल्लेखनीय है कि लांबा पिछले कुछ समय से आप नेतृत्व खासकर पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से नाराज़ चल रही थीं। केजरीवाल पर पार्टी में मनमानी करने का आरोप लगते हुए वह इसका सार्वजनिक तौर पर कई बार मुखर विरोध कर चुकी है।