बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

#Aligarh : योगी सरकार ने रखा #BJP कार्यकर्ता का मान, पीड़ित परिवार को दी 10 लाख की मदद, हो रही प्रशंसा

  • May 21, 2018
  • 1 min read
#Aligarh : योगी सरकार ने रखा #BJP कार्यकर्ता का मान, पीड़ित परिवार को दी 10 लाख की मदद, हो रही प्रशंसा

अलीगढ | योगी सरकार में जो विधायक, मंत्री और सांसद न कर सके वह एक कार्यकर्ता ने कर दिया | सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु होने पर अलीगढ के भाजपा कार्यकर्ता संदीप दुबे ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पीड़ित परिवार की मदद के लिए मेसेज किया तो तत्काल डिप्टी सीएम ने संज्ञान लिया और खुद कार्यकर्ता को कॉल कर पूरा प्रकरण जाना | इतना ही नहीं आपदा पीड़ितों को राहत देने आये डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी दी | डिप्टी सीएम द्वारा कार्यकर्ता संदीप दुबे की बात को गंभीरता से लेकर पीड़ित परिवार की तत्काल मदद करना जिले में नजीर बना हुआ है | लोग अब संदीप के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं |
https://www.youtube.com/watch?v=5eaepbswrR0

दरअसल मार्च में जिले की कोल तहसील के गाँव कलाई का रहने वाले एक परिवार के लोग गोद भराई के लिए चंदोसी जा रहे थे, रास्ते में सड़क दुर्घटना में परिवार के पांच लोग मौके पर ही काल के गाल में समा गए थे | मृतकों में विकास शर्मा, सचिन शर्मा, योगेश शर्मा, साक्षी शर्मा, राहुल शर्मा शामिल थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे | पीड़ित परिवार की स्थिति से भाजपा कार्यकर्ता संदीप दुबे ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को अवगत कराया और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाईं | डिप्टी सीएम ने तत्काल संदीप को कॉल किया और पूरा घटनाक्रम जाना | डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार को अपने अलीगढ दौरे पर 10 लाख की मदद योगी सरकार की तरफ से दी | पीड़ित परिवार अब योगी सरकार को दुआएं देते नहीं थक रहा | वहीँ संदीप की भी सराहना जिले में हो रही हैं |

युवा जाग्रति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता संदीप दुबे कहते हैं कि योगी सरकार ने पीड़ित की मदद कर बहुत बड़ा पुण्य का काम किया है | कार्यकर्ता की बात सुनकर योगी जी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने युवाओं को मान दिया है |