बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश

पूर्णिमा-प्रवीन की शादी में #Aligarh पहुंचे अनुराग ठाकुर, युवाओं में मिलने की रही होड़

  • March 9, 2018
  • 1 min read
पूर्णिमा-प्रवीन की शादी में #Aligarh पहुंचे अनुराग ठाकुर, युवाओं में मिलने की रही होड़

अलीगढ | बीते बुधवार को अलीगढ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर भाजपा सुप्रीमो, सीएम योगी, वसुंधरा राजे, त्रिवेन्द्र सिंह सहित कई राज्यपाल और दर्जनों मंत्री राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह की पौत्री की शादी में शरीक होने पहुंचे | पूर्णिमा सिंह और प्रवीनराज की इस शादी में देर रात्रि भाजपा के युवा एवं चर्चित सांसद अनुराग ठाकुर जैसे ही पहुंचे उनके आस-पास युवाओं का जमावड़ा लग गया | अनुराग ठाकुर के साथ युवाओं में सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ लग गई | भाजपा के एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की पुत्री की शादी में शामिल होने आये सांसद अनुराग ठाकुर प्रसन्न मुद्रा में दिखे | अलीगढ सांसद सतीश गौतम और भाजपा के युवा नेता संदीप दुबे ने अनुराग ठाकुर का बुके देकर स्वागत किया |

अलीगढ भाजपा युवा मोर्चा के नेताओ का अनुराग ठाकुर के आस-पास जमावड़ा लग गया और उनसे मिलने की होड़ लगी रही | अनुराग भी युवा नेताओं से दिल खोलकर मिले और उनसे चर्चा भी की | अनुराग ठाकुर ने पूर्णिमा-प्रवीन को आशीर्वाद दिया और वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी | बताते चलें कि अनुराग ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और युवाओं में उनका क्रेज है | संसद में उनके बोलने की शैली के भी युवा दीवाने रहते हैं |