बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ : सपा लोहिया के लोकसभा प्रत्याशी दीपक चौधरी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम को हटाने की मांग

  • March 30, 2019
  • 1 min read
अलीगढ : सपा लोहिया के लोकसभा प्रत्याशी दीपक चौधरी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, निष्पक्ष चुनाव के लिए डीएम को हटाने की मांग

अलीगढ | नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलीगढ के जिलाधिकारी को हटाने की मांग उठने लगी है | शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के लोकसभा प्रत्याशी दीपक चौधरी ने चुनाव आयोग को पात्र लिखकर डीएम की शिकायत की है | दीपक चौधरी ने शिकायत में कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा तैनात किये गए अधिकांश अधिकारी अलीगढ में हैं | जिलाधिकारी कई वर्षों से तैनात हैं जो भाजपा की मानसिकता के हैं | दीपक ने कहा है कि वर्तमान जिलाधिकारी के रहते जिले में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है | उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से अलीगढ के वर्तमान  जिलाधिकारी को हटाकर किसी अच्छे अफसर की तैनाती की मांग की है |

https://www.youtube.com/watch?v=0W_p89t4CzY

लोकसभा प्रत्याशी  दीपक चौधरी ने कहा है कि डीएम ने  नामांकन के दिन भी भाजपाइयों के लिए चुनाय आयोग के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई थी, दर्जनों नेता नामांकन कक्ष तक गए थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई | उन्होंने कहा कि डीएम को हटाना निष्पक्ष चुनाव के लिए जरुरी है | उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर डीएम चुनाव में धांधली करवा सकते हैं |