बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ संस्कृति

अलीगढ नगर निगम में हुआ होली मिलन समारोह, जमकर उड़ा गुलाल

  • February 26, 2018
  • 1 min read
अलीगढ नगर निगम में हुआ होली मिलन समारोह, जमकर उड़ा गुलाल

अलीगढ | नगर निगम में होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न महापौर नगर आयुक्त और पार्षदों ने ने अतिथियों का टोपी माला पहनाकर किया स्वागत। आज नगर निगम में परंपरागत होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मोहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा व पार्षदों ने संयुक्त रुप से अतिथियों का गले मिलकर उनका इस्तकबाल किया महापौर ने कहा होली रंगों का त्योहार है और इस त्यौहार पर आपसी भेदभाव मिटाकर सब को प्यार और मिल जुलकर शहर के विकास के बारे में सोचना चाहिए और इसी सोच के साथ उन्होंने पूरे शहर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी |

25.02.18 Aligarh :- Nagar Nigam Aligarh Holi Milan Photo Manoj Aligadi

नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार शर्मा ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा शहर को साफ सुथरा और शहर में विकास के लिए सभी शहर वासियों को मिलकर एक साथ प्रयास करने की आवश्यकता है । पार्षद वीरेंद्र सिंह ने कहा नगर निगम का वर्तमान बोर्ड अलीगढ़ के विकास और अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पूर्ण रुप से प्रयासरत है |

नगर निगम में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति तारिक मंसूर जिलाधिकारी भास्कर यशोद पूर्व महापौर श्रीमती शकुंतला भारती समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, नगर निगम पार्षद वीरेंद्र सिंह संजय शर्मा हेमंत गुप्ता, अलका, हुस्न बनो, सदाम, शाहिद मालिक, मशाल्हा, आदि पार्षद नगर निगम कर्मचारी अध्यक्ष रॉबिन केला महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल नगर निगम के महाप्रबंधक जल शैलेंद्र पाठक मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह कर अधीक्षक अजीत राय पूर्व पार्षद अफजाल मोहम्मद हामिद मसरूर अहमद व शहर के अनेकों गणमान्य शहरवासी उपस्थित थे