बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सपाइयों में उत्साह, डिम्पल यादव ने कही ये बड़ी बात-

  • July 1, 2020
  • 0 min read
अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सपाइयों में उत्साह, डिम्पल यादव ने कही ये बड़ी बात-

लखनऊ | यूपी सहित देसभभर में आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रही है | सपाइयों ने जगह जगह विभिन्न जिलों में केक काटकर और गरीबों की मदद करके जन्मदिन मनाया है | यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। अखिलेश को उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी।

अपने ट्वीट में डिम्पल यादव ने कहा कि सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।

सपा कार्यकर्ता हर साल अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं लेकिन कोरोना काल में लोगों की मुश्किलें देखते हुए डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने और लोगों की मदद करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को बधाई देने के संदेशों की भरमार है |