बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

#BJP के जवाब में शुरू करेंगे #सच्चाई से समर्थन #अभियान- #अखिलेश यादव

  • June 14, 2018
  • 1 min read
#BJP के जवाब में शुरू करेंगे #सच्चाई से समर्थन #अभियान- #अखिलेश यादव

लखनऊ | 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके तहत गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजेपी पर हमला बोला।

प्रेस कांफ्रेंस में यह बोले अखिलेश यादव-
सपा कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब मैं दूसरे दलों की रणनीति को समझने की कोशिश करता हूं तो समझ आता है कि ये मैनेजमेंट का चुनाव है। अब सपा भी इस रणनीति में बीजेपी को हराने का काम करेगी। कांग्रेस की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि शायद हमारी पार्टी के कुछ लोग गए होंगे। बॉर्डर पर जवानों के शहीद होने के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले फौज फेंसिंग के अंदर खड़ी रहती थी लेकिन बीजेपी की सरकार ने अब फौज को फेंसिंग के बाहर LOC पर खड़ा कर दिया है। अगर वहीं खड़ा करना है तो LOC पर ही फेंसिंग कर दें ताकि जवानों को बेवजह अपनी शहादत ना देनी पड़े। यूपी बोर्ड के टॉपर्स के लगातार चेक बाउंस होने पर उन्होंने कहा कि सरकार बताएं, आखिरकार जनता का पैसा कहां जा रहा है, उनके खातों में क्यों पैसा नही है।
https://www.youtube.com/watch?v=GviFRNX78b4

कन्नौज से चुनाव लड़ने का किया ऐलान-
सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और कन्नौज सांसद डिंपल यादव पहुंची हुई थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कन्नौज से 2019 का लोकसभा चुनाव लडूंगा। नेताजी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और डिंपल इस बार चुनाव मैंदान में नहीं उतरेंगी। हालाँकि डिंपल यादव के चुनाव न लड़ने का इशारा अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया था जब उनसे सपा में परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा गया था। प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने इस पर आधिकारिक मोहर लगा दी है। बसपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं, गठबंधन का स्वरूप कैसा होगा इसे बाद में तय करेंगे।