बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अखिलेश यादव डिप्रेशन में चले गए हैं : केशव मौर्या

  • January 28, 2020
  • 1 min read
मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अखिलेश यादव डिप्रेशन में चले गए हैं : केशव मौर्या

लखनऊ | उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय और सैदपुर तहसील मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अखिलेश यादव डिप्रेशन में चले गए हैं। वह चर्चा में रहने के लिए सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=qAaf_ICGBVw

सैदपुर तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा चुनावी मुद्दा नहीं है। यह करोड़ों भारतीयों की आस्था का मामला है। गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए यह जनजागरण यात्रा संदेश है। सरकार की मंशा है कि गंगा निर्मल रहे और इसके आसपास रहने वाले लोग इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से इसमें सहयोग देकर गंगा को पवित्र बनाए रखने की अपील की। इसे राजनीतिक रूप देने का संकेत संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।

https://www.youtube.com/watch?v=dmnbWObxJ7I

उप मुख्यमंत्री भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव के पैतृक आवास झुन्नूलाल चौराहा पहुंचे थे। वहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा को पिछड़ों का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव सत्ता से हटने के बाद बौखलाहट में हैं। पीएफआई सिमी का दूसरा रूप हैं। पीएफआई का कार्य देश में अराजकता फैलाना है। इस प्रकरण की जांच हो रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा गंगा सफाई के लिए संकल्पित है। इसके पहले सरकारें गंगा सफाई के नाम पर सिफ सरकारी खजाना लूटती थीं।

https://www.youtube.com/watch?v=2hc4FdkprV0

गंगा के माध्यम से किसानों का विकास हो और आर्थिक संतुलन बना रहे, इसी दृष्टिकोण से सरकार कार्य कर रही है। यह गंगा यात्रा सरकार की एक धार्मिक नहीं, बल्कि जन जागृति यात्रा है। लोग देश के दो चरणों में इस यात्रा को लेकर जनजागरण के लिए निकले हैं।